|
शाहरुख खान को अमेरिकी हवाई अड्डे पर रोका गया, पूछताछ के बाद रिहा
|
15/08/2009
|
|
 | | Shahrukh Khan | फिल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान को आज सुबह अमेरिका के नेवॉर्क हवाई अड्डे पर रोक
लिया गया था. अधिकारियों को संदेह होने के बाद, उनसे 2 घंटे तक पूछताछ की
गई.उसके बाद भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद उन्हें जाने दिया
गया.
शाहरुख को देशान्तर विभाग के अधिकारियों ने रोका था.और उन्होंने उनसे अमेरिका भ्रमण की वजह और ऐसे ही दूसरे प्रश्न पूछे.
शाहरुख ने, बाद में कहा कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें इस तरह से रोका
गया. फिल्म अभिनेता ने ये भी कहा कि इस तरह की घटनायें पहले भी उनके साथ
हो चुकी हैं. शाहरुख भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक समारोह में भाग
लेने के लिये शिकागो जा रहे थे.
बाद में मीडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा, "मैं एशियन हूं इसलिये
मुझे रोका गया. ये लोग, मेरे अमेरिका भ्रमण का कारण और मैं, कहां रुकूंगा
इसके बारे में पूछताछ कर रहे थे."
शाहरुख की प्रबंधक नीलोफर कुरैशी ने कहा, "उन्हें इसलिये रोका गया कि उनका
उपनाम ख़ान है. और भारतीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें जाने
दिया गया."
|