|
भारत ने शाहरुख का मामला अमेरिकी अधिकारियों के साथ उठाया
|
By कृष्णानन्द त्रिपाठी
15/08/2009
|
|
फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खा़न को अमेरिका के नेवार्क हवाई अड्डे पर रोके जाने के मामले पर भारत ने दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से जवाब तलब किया है. इस मामले की खबर भारत पहुंचने के बाद विदेश विभाग के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "इस मामले को हमने यहां स्थित अमेरिकी दूतावास के साथ उठाया है."
उन्होंने कहा कि अमेरिका स्थित भारतीय अधिकारी शाहरुख के संपर्क में है और अमेरिकी दूतावास भी मामले की पड़ताल कर रहा है.
भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी जे रोमर ने एक बयान जारी करके कहा, "हम इस मामले में तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं...कि वास्तव में क्या हुआ था."
अमेरिकी राजदूत ने शाहरुख़ ख़ान को 'विश्व प्रसिद्ध अभिनेता' बताया और कहा कि बहुत से अमेरिकी उनकी फिल्मों के प्रशंसक हैं और शाहरुख़ अमेरिका में एक सम्मानित मेहमान हैं.
टिप्पणियां :
1. shahrukh america issue
why are these fucking media is creating useless news regarding stopping 2 hours so wat it a rule and rule is for everybody.
every passenger needs to be checked and so shahrukh was also...........
stop showing bloody idiotic mentality
Submitted by: gaurav (australia)
08-17-2009 - 08:45:04