|
बांग्लादेश में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि
|
15/08/2009
|
|
 | | Sheikh Mujibur Rahman | बांग्लादेश के निवासी अपने देश के संस्थापक की ३४वीं बरसी पर राष्ट्रिय शोक दिवस मना रहे हैं.
बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर रहमान ने वर्ष १९७१ में, पाकिस्तान से स्वतंत्र होकर बांग्लादेश
का नेतृत्व किया था,
लेकिन पंद्रह अगस्त १९७५ में एक सैनिक वि्प्लव के दौरान उनकी और उनके परिवार के अन्य २०
सदस्यों की ह्त्या कर दी गयी थी.
आज शनिवार को, दिवंगत नेता मुजीबुर रहमान की सुपुत्री, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख
हसीना और राष्ट्रपति ज़िलुर रहमान ने राजधानी ढाका में, राष्ट्रपिता की समाधि पर पुष्प
मालाएं चढ़ाईं
राजधानी में श्री मुजीबुर रहमान की स्मृति में आज लोगों ने जलूस निकाला .लेकिन उस समय
वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम किया गया.
|