Scientists are working to identify and produce a vaccine
अधिकारियों ने कहा कि एक 28 वर्षीय युवती और 11 वर्षीय लड़की की स्वॉइन फ्लू से मौत शुक्रवार को हो गई है. जबकि भारतीय श्रमिक की मौत बृहस्पतिवार को हुई थी.
सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उनके देश में एच1एन1 विषाणु का फैलाव धीमी गति से हो रहा है...और ज्यादा रोगियों की मौत भी नहीं हुई है.
सऊदी अरब की सरकार ने पिछले 2 हफ्तों से फ्लू से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या के ताजा आंकड़े नहीं जारी किये हैं...लेकिन ख़बरों में कहा जा रहा है कि सऊदी अरब में करीब 700 लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं.
रमजान के महीने में बड़ी संख्या में विदेशियों के हज यात्रा पर आने की संभावना को देखते हुये सऊदी अधिकारियों ने फ्लू को लेकर चौकसी बढ़ा दी है.