इटली की पुलिस ने कहा है कि सिसिली में एक माफिया बॉस को पकड़ लिया गया है. पिछले कुछ सालों से पुलिस को इस माफिया बॉस की तलाश थी. गिरफतारी के समय यह बॉस अपने परिवार के साथ सिसिली के एक समुद्र तट पट छुट्टियाँ मना रहा था.
३३ वर्षीय पाओलो रोसारियो डी स्तेफानो २००५ से पुलिस से भागता फिर रहा है, डी स्तेफानो इटली की सबसे खतरनाक माफिया का सरगना माना जाता है. यह माफिया कई लोगों के खून के लिए जिम्मेदार मानी जाती है.
अधिकारियों के अनुसार डी स्तेफानो सिसिली के इस शहर में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक आलीशान मकान में ठहरा था.
डी स्तेफानो इटली के दक्षिणी प्रान्त के कालाब्रिया में नद्रन्घेता नाम की खतरनाक माफिया का मुख्या नेता था. इस माफिया के लगभग सभी प्रमुखों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था लेकिन २००३ से डी स्तेफानो पुलिस से बचता हुआ भाग रहा था. उसकी माफिया पर कई खून, अपहरण, और बल से पैसे लूटने के आरोप हैं. ३३ वर्ष का डी स्तेफानो सबसे युवा माफिया बॉस में से एक है, लम्बे अरसे से वह माफिया से जुड़ा रहा है.