दिल्ली सरकार ने 5 और प्रयोगशालाओं में स्वाइन फ्लू का परीक्षण करने का निर्णय लिया है. अभी तक दिल्ली में केवल 3 प्रयोगशालाओं में ही फ्लू की जांच की जा सकती थी.
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा, "5 और प्रयोगशालाओं में आज से फ्लू का परीक्षण शुरू हो जायेगा."
अभी तक दिल्ली में केवल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डिसीज़ और पटेल चेस्ट इन्स्टीट्यूट में ही स्वॉइन फ्लू के परीक्षण की सुविधा थी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी दिल्ली में स्कूलों और बाजारों को बंद करने की जरूरत नहीं है...केवल लोगों को सतर्क रहना चाहिये.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में राज्यों से कहा था कि वो अपने यहां निजी संस्थानों में स्वाइन फ्लू के परीक्षण की अनुमति दे सकते हैं.
अभी तक स्वाइन फ्लू से देश में 30 लोगों की मौत हो चुकी है.