VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
भारत द्वारा किए गए व्यापार समझौतों से क्षेत्र के आर्थिक एकीकरण में योगदान

19/08/2009

S. Korean Trade Minister Kim Jong-hoon (r) shakes hands with India's Minister of Commerce and Industry Anand Sharma during a signing ceremony at the Foreign Ministry in Seoul, S. Korea, 07 Aug 2009
S. Korean Trade Minister Kim Jong-hoon (r) shakes hands with India's Minister of Commerce and Industry Anand Sharma during a signing ceremony at the Foreign Ministry in Seoul, S. Korea, 07 Aug 2009
नई दिल्ली से अंजना पसरीचा बताती हैं कि इन समझौतों से यह संकेत भी मिलते हैं कि भारत पूर्व एशिया से और अधिक पूंजीनिवेश को आकर्षित करने के लिए उत्सुक है.

इस महीने संपन्न दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन यानी आसियान के साथ किए गए समझौते को तैयार करने के लिए छह वर्षों तक सघन समझौता वार्ताएं की गईं. 

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन के दस देशों (इन्डोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, फ़िलीपीन्स, म्यानमार, ब्रूनेई, कंबोडिया, थाईलैंड और लाओस) के साथ समझौता संपन्न करने के पहले भारत ने दक्षिण कोरिया के साथ, आने वाले वर्षों में व्यापार शुल्क समाप्त किए जाने या उसे कम किए जाने के बारे में एक अन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

अर्थ शास्त्रियों का कहना है कि इन समझौतों से होने वाले लाभों के लिए की गई प्रतीक्षा फलीभूत होने का समय आ गया है, क्योंकि अब भारत की पहुंच 60 करोड़ से अधिक की आबादी वाले आर्थिक रूप से गतिशील क्षेत्र तक हो गई है. बदले में भारत ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को एक अरब से अधिक लोगों की मंडी दी है.

नई दिल्ली स्थित अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंधों की भारतीय अनुसंधान परिषद के प्रमुख राजीव कुमार ध्यान दिलाते हैं कि पिछले चार वर्षों में भारत के निर्यातों में एशिया का हिस्सा काफ़ी बढ़ गया है. उन्होंने कहा स्वतंत्र व्यापार संगठनों ने एक ऐसे महत्वपूर्ण समय में हस्ताक्षर किए हैं जब विश्व के आर्थिक साझीदार बदल रहे हैं. उन्होंने कहाः

“हम जानते हैं कि वैश्विक आर्थिक गुरुत्वाकर्षण बदल कर धीरे धीरे लेकिन स्थिरता से प्रशांत महासागर के देशों और एशियाई देशों की ओर जा रहा है और उनके साथ जुड़ना भारत के लिए अच्छा होगा. और यह दो स्वतंत्र संगठन, भारत द्वारा एशियाई मंडियों की खोज और उनका बेहतर इस्तेमाल करने में सहायक सिद्ध होंगे. और एशिया के आर्थिक समुदाय में शामिल होने और उसे शक्तिशाली बनाने में भारत की रुचि उसके हित में होगी जो इस समय प्रारंभिक चरण में है.”

आशा है कि आगामी वर्षों में भारत और आसियान देशों के बीच व्यापार में 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी जो पिछले वर्ष 47 अरब डौलर का था.

समझौते के अनुसार, कपड़ों, बिजली से चलने वाले उपकरणों, रसायनों और मशीनों का व्यापार कर कम कर दिया जाएगा और अंततः उसे समाप्त कर दिया जाएगा. लेकिन आयात, जिनका भारत के महत्वपूर्ण कृषि क्षेत्र पर असर पड़ सकता है, जैसे रबर, इस छूट में शामिल नहीं हैं.

भारत को आशा है कि इस समझौते से उसकी दवाइयों, रसायन और कार निर्माण क्षेत्र के निर्यातों में वृद्धि होगी.

एस.के. मोहन्ती नई दिल्ली के थिंक टैंक, विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली में वरिष्ट फ़ेलो हैं.  उन्होंने कहा कि भारत की तेज़ी से आगे बढ़ रही अर्थ व्यवस्था को उसकी वृहत घरेलू मंडी से संवेग मिलता रहा है. लेकिन उन्होंने कहा कि निर्यात बढ़ने से उसके विकास में भी वृद्धि होगी. श्री मोहन्ती ने कहाः

“भारत में आर्थिक विकास का बहुत ऊंचा स्तर प्राप्त करने के लिए निर्यात बहुत ही महत्वपूर्ण होता जा रहा है, इसलिए निर्यात के क्षेत्र को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है. भारत इस बात पर काफ़ी ज़ोर दे रहा है कि शेष अर्थ व्यवस्था की तुलना में उसके बाहरी क्षेत्र का विकास अधिक हो.”

भारत के नीति निर्माताओं को आशा है कि समझौते के लाभ व्यापार के लाभ से आगे बढ़ जाएंगे, और वह पूर्व एशियाई पूंजीनिवेशकों को आकर्षित कर सकेगा.

लेकिन अर्थ शास्त्री ध्यान दिलाते हैं कि भारत को चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी जिसके उत्पाद दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में भरे पड़े हैं. बढ़ते हुए व्यापार का लाभ उठाने के लिए भारत और पूर्व एशिया को परिवहन और सूचना संचार की बेहतर प्रणालियां स्थापित करनी होंगी.


Download ऑडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (MP3)
Listen to This Report ऑडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
इसे सुनें (MP3)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
मस्जिद के बारे में गोपनीय सूचना लीक होने पर भारतीय संसद में हंगामा 
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण