एक 40 वर्षीय व्यक्ति की महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्वॉइन फ्लू से मरने की पुष्टि हो गई है. इस रोगी की शहर के एक सरकारी अस्पताल में मृत्यु के बाद आयी जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि मौत की वजह एच1एन1 वॉइरस ही है.
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नारेगावं के निवासी अर्जुन आर. मादुराम की मौत सोमवार को हो गई थी. उनकी जांच रिपोर्ट कल देर रात ही मिल पायी है. रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई की वो एच1एन1 से संक्रमित थे.
इसके अलावा एक 8 वर्षीय बालक की जांच में भी उसके संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है. एक और रोगी के मामले में भी एच1एन1 की पुष्टि हुई है लेकिन उसे अभी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है.
इसके साथ ही जिले में स्वॉइन फ्लू के मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई है.