मंगलवार को दिल्ली और बैंगलोर में स्वाइन फ्लू से एक-एक रोगी की मौत होने से फ्लू के मरने वालों की संख्या 76 हो गई है. मंगलवार को देश में १३७ नये मामलों की भी पुष्टि हुई है.
दिल्ली में एक ४४ वर्षीय महिला की मौत हो गई. जबकि बैंगलोर में २८ वर्षीय एक युवक इस बीमारी का शिकार बना है.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र फरीदाबाद की निवासी ऊषा जैन का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में आज निधन हो गया. २१ अगस्त को ज्वर और सांस लेने में परेशानी की वजह से उन्हें आरएमएल में भर्ती कराया गया था.
स्वाइन फ्लू से मौत का दिल्ली में ये तीसरा मामला है.