|
सलमान आईपीएल क्रिकेट टीम खरीदने के इच्छुक
|
26/08/2009
|
|
फिल्म अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को मुंबई में आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी से मुलाकात. इस मुलाकात का उद्देश्य आईपीएल टीम खरीदने की संभावनाओं को टटोलना था.
ललित मोदी ने उन्हें टीम खरीदने की प्रक्रिया से संबंधित जरूरी चीजों की जानकारी दी.
2011 में आईपीएल के चौथे सीज़न में 2 नई टीमें शामिल की जायेंगी. इन टीमों की नीलामी इस साल के अंत में होने की संभावना है.ललित मोदी ने कहा, "पिछले कुछ समय से सलमान खान एक टीम खरीदने के इच्छुक हैं."
उन्होंने कहा, "मैं आपको बता सकता हूं कि सलमान अकेले फिल्म स्टार नहीं हैं जो टीम खरीदना चाहते हैं. मेरे पास 28 लोगों के सवाल पड़े हुये हैं और ये सूची अभी और बढ़ेगी."
|