VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
भारत द्वारा सरकारी कर्मचारियों के बीच समय की पाबन्दी को बढ़ावा

01/09/2009

Indian Home Minister P.Chidambaram in New Delhi, 12 Aug 2009<br />
Indian Home Minister P.Chidambaram in New Delhi
भारत के सरकारी कर्मचारियों के लिए लंबे समय से कहा जाता रहा है कि वह समय के पाबन्द नहीं हैं. लेकिन अब उन्हें यह पुरानी आदत बदलनी पड़ सकती है. नई दिल्ली से अंजना पसरीचा बताती हैं कि गृह मंत्रालय के कार्यालय में समय की पाबन्दी को बढ़ावा देने के लिए बायोमीट्रिक स्कैनर्स लगाये गए हैं,

सरकारी कर्मचारियों के लिए काम पर समय से आने का संदेश किसी और ने नहीं, बल्कि सरकार के वरिष्ट मंत्रियों में से एक ने दिया.

गृह मंत्री पी चिंदबरम नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में सुबह नौ बजे पहुंचे और एक बायोमीट्रिक स्कैनर पर अपनी बीच की उंगली रख कर अपने आने का समय दर्ज किया.

गृह मंत्री की तरह गृह मंत्रालय के हजारों कर्मचारी अपने आने जाने का समय दर्ज करने के लिए यही करेंगे. एक महीने दस मिनट देर से आने पर एक दिन की छुट्टी कटेगी.

यह सरकारी कर्मचारियों की देर से आने और जल्दी चले जाने की परम्परा समाप्त करने की शुरुआत है.

गृह मंत्री पी चिंदबरम को आशा है की यह संदेश न केवल सरकारी कर्मचारी, बल्कि अन्य कर्मचारी भी सुनेंगे.

"मुझे आशा है कि लोग इस प्रणाली के महत्व और इसे लागू करने की वजह को समझेंगे. लेकिन यह संपूर्ण देश के लिए संदेश है कि हर व्यक्ति को अपना काम निर्धारित समय पर करना चाहिए. मैं आवश्यकता के अनुसार समय में फेर बदल करने के विचार को भी समझता हूँ, और हम जल्दी ही उसे भी लागू करेंगे, लेकिन समय में फेर बदल का मतलब होगा कि अगर आप दस या पन्द्रह मिनट देर से आते हैं तो आपको निर्धारित समय से दस या पन्द्रह मिनट देर तक काम करना होगा."

गृह मंत्रालय का यह पाबन्दी अभियान हजारों लोगों के लिए वरदान है जो सरकारी कर्मचारियों के काम पर आने की धैर्य के साथ प्रतीक्षा करते हैं और जिन्हें पासपोर्ट जैसे सार्वजनिक दस्तावेजों की प्रक्रिया में विलंब का सामना करना पड़ता है. उन्हें आशा है कि केन्द्र सरकार के लगभग तीस लाख से अधिक अन्य कर्मचारी भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे.

लेकिन समाजवादी ध्यान दिलाते हैं कि समय की गडबडी के लिए केवल सरकारी कर्मचारियों को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. समय की पाबन्दी भारतीयों के वश में नहीं है, चाहे वह अधिकारी वर्ग के स्तर पर हो या सामाजिक स्तर पर. रेल गाड़ियों का लेट होना या दफ्तर की किसी मीटिंग में देर से पहुंचना आम बात है. दोपहर या रात के खाने पर समय से पहुँचने की किसी को फ़िक्र नहीं होती, और शादी ब्याह में तो कोई काम समय पर होता ही नहीं.

भारत आने वाले विदेशी व्यवसायियों को अक्सर सलाह दी जाती है कि वह एक दिन में कई लोगों से भेट की योजना न बनायें क्योंकि बहुत से लोग समय के पाबन्द नहीं होते.
  
 


Download इस रिपोर्ट का औडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (MP3)
Listen to This Report इस रिपोर्ट का औडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
इसे सुनें (MP3)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
मस्जिद के बारे में गोपनीय सूचना लीक होने पर भारतीय संसद में हंगामा 
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण