देश के स्वाइन फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर पुणे के एक बोर्डिंग स्कूल में १७ छात्रों की जांच में उनके फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है. इन सभी का शहर के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शिरगावं स्थित केके बिड़ला स्कूल के छात्रावास में करीब ५०० छात्र रहते हैं. लेकिन ये खबर सामने आने के बाद अभिभावक ज्यादातर छात्रों को घर वापस ले गये हैं.
अधिकारियों ने बताया कि इलाज के बाद छात्रों की हालत में सुधार दिखाई दे रहा है.
फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित पुणे शहर में अबतक ३५ रोगियों की मृत्यु हो चुकी है.