|
भारतीय कृषि को आगे ले जाने की चुनौती: अमेरिका
|
12/09/2009
|
|
 | | Deputy Secretary of State for Management and Resources, Jack Lew | भारत अमेरिका के बीच कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर अमेरिका विशेष जोर दे रहा है. ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत के सामने ये बड़ी चुनौती है कि वो कैसे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और खाद्यान्न उत्पादन को आगे बढ़ाये.
अमेरिकी विदेश विभाग में संसाधन प्रबंधन अवर सचिव जैक ल्यू ने कहा, "खाद्य सुरक्षा के मामले में दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की चुनौती है...ताकि जो भी सहायता हम दें...उससे भारत में खाद्यान्न उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो...और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था आगे बढ़ सके."
हाल ही में भारत दौरे से लौटे श्री ल्यू ने पत्रकारों से कहा कि भारत के सामने ये भी बड़ी चुनौती है कि कैसे केंद्रीय सरकार और स्थानीय संस्थाओं में शोध कार्यों में समन्वय किया जाये जिससे खाद्य अर्थव्यवस्था का विकास हो सके.
|