अमेरिकी विदेश मंत्री श्रीमती हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि बढ़ते आर्थिक दबाव के कारन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी बढ़ने की संभावना है.
विडियो कांफ्रेंस के जरिये वियेना में चल रही दो दिन की बैठक का उद्घाटन करते हुए श्रीमती क्लिंटन यह बात कही. इस बैठक में मानव तस्करी की समस्या से लड़ने पर विचार विमर्श किया जा रहा है. वैश्विक आर्थिक संकट के चलते सेक्स पर्यटन, देह व्यापार और मानव तस्करी जैसी चीजे बढ़ने की संभावना जताई गयी है.
श्रीमती क्लिंटन ने आगे कहा की यह बैठक ठीक समय पर हो रही है जब इस विषय को लेकर ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है. उन्होंने आगे कहा की देह व्यापार और मानव तस्करी तो को रोकने के लिए और आपराधियों को पकड़ने के लिए व्यापक उपाय योजने होंगे.
वियेना की इस बैठक में देह व्यापार और मानव तस्करी के गंभीर मुद्दे पर गोष्टी करने दुनिया भर से २५० जानकार और सरकारी अधिकारी शामिल हुए है.