|
पुणे में स्वॉइन फ्लू से 4 रोगियों की मौत
|
18/09/2009
|
|
 | An Indian doctor (R) examines a boy at a medical camp organized as a precaution against Swine Flu.
| शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में स्वॉइन फ्लू के 4 और रोगियों की मौत हो गई. इनमें एक बच्चा भी शामिल है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इसी के शहर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 53 हो गई है.
अधिकारियों ने बताया अलग-अलग अस्पतालों में 38 वर्षीय प्रभाकर गवड़े, 35 वर्षीय नरेश भाटिया, 40 वर्षीय जितेंद्र शुक्ला और 7 वर्षीय सागर भालेराव की मौत इस बीमारी की वजह से हो गई है.
अधिकारियों ने कहा कि सरकारी सासून अस्पताल में भर्ती कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है.
महाराष्ट्र में अब तक इस बीमारी से 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और पुणे इस बीमारी से देश का सबसे प्रभावित शहर है.
|