ऑस्कर के लिये भारत की ओर से 'हरिश्चन्द्रचाची फैक्ट्री' नामित
20/09/2009
academyAwards_sp
मराठी रंगमंच के प्रख्यात कलाकार परेश मोकशी की फिल्म हरिश्चन्द्रचाची फैक्ट्री को भारत की ओर से ऑस्कर पुरस्कारों के लिये नामित किया गया है. इसे विदेशी फिल्मों की श्रेणी में प्रदर्शित किया जायेगा.
दो घंटे लंबी इस फिल्म के भारतीय फिल्म जगत के सर्वप्रथम निर्देशक दादा साहेब फाल्के के संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया है. स्वर्गीय दादा साहेब फाल्के ने 1913 में भारत की पहली फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' का निर्माण किया था.
फिल्म फेडरेशन ऑफ इण्डिया ने इस फिल्म को नामित किये जाने की घोषणा की. हरिश्चंद्रचाची फैक्ट्री ने 15 अन्य फिल्मों को पछाड़ते हुये ऑस्कर के लिये नामित होने का गौरव हासिल किया है.