 |
| President Barack Obama addresses the United Nations General Assembly, New York, 23 Sep 2009 |
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र में अपने पहले भाषण में कहा कि परमाणु अस्त्र समस्या, जलवायु परिवर्तन, युद्ध, और आर्थिक संकट जैसे वैश्विक समस्याओं का मुकाबला करने के लिए सभी देशों को एक साथ मिलकर काम करना होगा.
ओबामा ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन से जुडी समस्याओं का सामना करने की जिम्मेदारी दुनिया के हर देश पर है. उन्होंने आगे कहा कि इस गंभीर समस्या से लड़ने की शुरुआत करके अमेरिका बाकि देशों के सामने अच्छा उदाहरन रखेगा लेकिन इसका अर्थ यह नहीं की बाकि देश ऐसी वैश्विक समस्या का समाधान ढूंडने के लिए सिर्फ अमेरिका पर निर्भर रहे. अमेरिका विश्व की हर समस्या से लड़ने की कोशिश में है लेकिन अकले अमेरिका को यह शायद मुमकिन नहीं है और इसीलिए बाकि देशों को भी अपनी जिम्मेदारी उठानी होगी.
ओबामा ने अमेरिका के आलोचकों से कहा कि जो लोग हमारे आचरण और उद्देश्य पर सवाल उठाते है उन्हें हमारे प्रशासन के पिछले ९ महीनो के कार्यकाल में किये हुए काम को देखना होगा.
राष्ट्रपति ओबामा ने ग्वांटनामो बे में अमेरिकी सेना के जेल को बंद करना, संदिग्धों से पूछताछ की कठोर तकनीकियां अपनाने पर रोक लगाना और चरमपंथियों से लड़ने के लिए कानून का निर्माण करने जैसी बातों पर जोर दिया.
उन्होंने कहा कि प्रशासन अल कायदा जैसे आंतकवादी संगठन और उनके साथी चरमपंथियों को नेस्तनाबूत करने के लिए प्रयासरत है. साथ ही इराक में चल रही लडाई समाप्त करने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट योजना बनायीं है.