ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले फिल्म निर्देशक रोमन पोलांस्की के वकीलों ने स्वित्ज़रलैंड की अदालत से मांग की है की वह पोलांस्की को कस्टडी से रिहा कर दे. पोलांस्की को अमेरिका में १९७० के दशक में किये हुए बलात्कार के आरोप में कुछ दिनों पहले स्वित्ज़रलैंड में गिरफ्तार किया गया था.
झुरिक के एक कोर्ट ने कहा है की इस विषय में कुछ दिनों में निर्णय लिया जायेगा. लेकिन तब तक रोमन पोलांस्की को जेल में ही बंद रखा जायेगा.
शनिवार को स्विस पुलिस ने पोलांस्की को झुरिक में गिरफ्तार किया था जहां वह एक फिल्म समारोह में अवार्ड लेने पहुंचे थे. अधिकारीयों ने कहा की पोलांस्की को २००५ में जारी किये गए अंतरराष्ट्रीय चेतावनी के कारण पकडा गया. अधिकारीयों ने आगे कहा की उन्हें अब अमेरिका से प्रत्यर्पण के निवेदन का इंतजार है.
पोलांस्की ने चाइना टाऊन, रोसमेरी बेबी जैसी जानी मानी फिल्मों का निर्देशन किया है. उन्हें १९७७ में लोस एंजेलेस में गिरफ्तार किया गे था. उनपर आरोप था की उन्होंने १३ वर्षीय लड़की को नशीले पदार्थ दिए और फिर उसके साथ बलात्कार किया. अपना गुनाह कबूल करने के बाद श्री पोलांस्की १९७८ में अमेरिका छोड़ कर फ्रांस भाग गए थे.
२००३ में पियानिस्ट फिल्म के उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला था, लेकिन वह इस पुरस्कार को लेने हॉलीवुड नहीं आये. जिस १३ वर्षीय लड़की पर बलात्कार करने का आरोप उनपर लगाया गया था वह लड़की अब ४० वर्ष की है और हाल ही में उसने कहा है की वह नहीं चाहती की रोमन पोलांस्की को जेल में कैद रखा जाये.