प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा है चीन से सभी प्रकार के संबंधों को सुधारने के लिये भारत पूरी तरह से कटिबद्ध है.
प्रधानमंत्री ने कहा शांति और समृद्धि बढ़ाने के लिये भारत-चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी और सहयोग पिछले चार वर्षों में काफी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की साझा रूपरेखा को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहयोग में ये प्रतिबिंबित भी होता है.
चीन के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर चीनी जनता और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के नाम एक संदेश में उन्होंने कहा, "आपसी संबंधों का सभी प्रकार से विकास करने के लिये भारत पूरी तरह से कटिबद्ध है."
उन्होंने कहा, "पिछले 60 वर्षों में आपके महान देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है और ये आपके देश के लिये एक महत्वपूर्ण अवसर है."