केंद्र सरकार ने प्रख्यात पार्श्वगायक मन्ना डे को वर्ष 2007 के लिये प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है.
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पांच सदस्यों की एक समिति ने इस पुरस्कार के लिये उनके नाम का चयन किया है. राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 21 अक्टूबर को 90 वर्षीय मन्ना डे को इस पुरस्कार से सम्मानित करेंगी.
भारतीय सिनेमा के महानतम पार्श्व गायकों में से एक मन्ना डे ने 1950 से 1970 तक सिनेमा जगत पर राज किया. इस दौरान उन्होंने साढ़े तीन हजार से ज्यादा गाने गाये हैं.
भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के की स्मृति में दिया जाने वाला ये पुरस्कार भारतीय फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा सम्मान है.