घरेलू नौकरानी से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद फिल्म अभिनेता शायनी आहूजा को मुंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सशर्त जमानत दे दी है.
न्यायाल ने शायनी आहूजा को कहा है कि मुकदमे की शुरुआत होने तक उसे दिल्ली में रहना होगा...ताकि वो सबूतों से छेड़छाड़ न कर सके.
न्यायालय ने शायनी आहूजा को आदेश दिया है कि वो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीकों से पीड़ित महिला को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेगा और उसे अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा.
न्यायालय ने 36 वर्षीय अभिनेता को तीन हफ्तों के अंदर 50 हजार रुपये का मुचलका भरने को भी कहा है.