|
सुश्री औंग सान सू ची की बर्मी अधिकारियों से भेट
|
03/10/2009
|
|
 | | Burmese opposition leader Aung San Suu Kyi (file photo) | बर्मा के अधिकारियों ने कहा है कि विपक्ष की नेता औंग सान सू ची की शनिवार को श्रम
मंत्री औंग ची के साथ बैठक हुई.
इन दोनों नेताओं की इससे पहले बातचीत वर्ष २००८ के जनवरी महीने में हुई थी. लेकिन आज की
वार्ताओं का ब्योरा नहीं दिया गया.
एक सरकारी अथिति गृह में ४५ मिनट की ये बैठक, विपक्ष की नेता के, सरकारी नेता थानश्वे
को भेजे एक पत्र के बाद हुई है जिसमें सुश्री सू ची ने कुछ सुझावों की पेशकश की थी कि देश पर
लगे पश्चिमी देशों के प्रतिबन्धों को किस प्रकार हटाया जा सकता है.
शुक्रवार को विपक्षी नेता के वकीलों ने कहा था कि रंगून के एक ज़िला न्यायालय ने उनपर लगे
इस दोष को बनाये रखा है कि उन्होंने अपने घर में नज़रबंदी के नियमों का उलंघन किया है.
अगस्त महीने में विपक्ष की नेता को १८ महीने की घर में नज़रबंदी की अतिरिक्त सज़ा सुनाई
गयी थी.
|