 |
| IAEA's Mohamed ElBaradei, center left, makes his way, while he is accompanied by Iran's envoy to the IAEA, Ali Asghar Soltanieh, center right, Tehran, 3 Oct. 2009 |
राष्ट्रसंघ के परमाणु सम्बन्धी कार्यवाहियों के अध्यक्ष ने बताया है कि
ईरान अंतर्राष्ट्रीय जांचकर्ताओं को अपनी नई परमाणु सुविधा में जाने देने
के लिए सहमत हो गया है, ईरान ने ये इजाज़त दी है कि जांचकर्ता वहां २५
अक्टूबर को दौरा कर सकते हैं.
मोहम्मद अल बरदेई ने कहा है कि जांचकर्ताओं की इस परमाणु प्रतिष्ठान में
ये सुनिश्चित करने के लिए जाना ज़रूरी है कि ईरान वहां जो उत्पादन कर रहा
है वो शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है, जैसा की वह लगातार कहता आरहा है.
श्री बरदेई ने ये घोषणा आज, रविवार को, तेहरान में ईरानी अधिकारियों के
साथ बैठक के बाद की.
राष्ट्रसंघ के परमाणु प्रमुख ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय आणुविक ऊर्जा
एजेन्सी के पास ऐसे कोई पुख्ता सबुत नहीं हैं कि ईरान का अस्त्र निर्माण
कार्यक्रम जारी है. लेकिन उन्होंने कहा कि आई ऐ ई ऐ की नज़र इन आरोपों की
ओर लगातार बनी हुई है कि ईरान ने परमाणु अस्त्रों के निर्माण के अध्ययन
का संचालन किया है.