दलाई लामा इस हफ्ते वॉशिंग्टन डी सी की यात्रा पर है लेकिन वह अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से इस हफ्ते नहीं मिलेंगे. लेकिन दलाई लामा अन्य अमेरिकी सांसदों से मिलकर तिबेट के बारें में चर्चा करेंगे साथ ही वह अमेरिकी राजधानी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
एल अमेरिकी शिष्टमंडल पिछले महीने दलाई लामा को भारत में स्थित उनके निवास स्थान पर मिला था तब यह तय हुआ था की दलाई लामा श्री ओबामा को उनकी चीन यात्रा के बाद ही मिलेंगे. राष्ट्रपति ओबामा नवम्बर में बीजिंग की यात्रा करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली शासकीय चीन यात्रा होंगी.
१९९१ के बाद यह पहली बार है जब दलाई लामा वॉशिंग्टन के दौरे पर है और अमेरिकी राष्ट्रपति से भेट ना कर रहे हो. दलाई लामा के समर्थकों का मानना है कि ओबामा प्रसाशन चीन से सबंध सुधरने की कोशिश में है और इसलिए व्हाइट हाउस दलाई ने राष्ट्रपति ओबामा और दलाई लामा की भेट का आयोजन नहीं किया है.