मेक्सिको के जलिस्को समुद्री तट के नजदीक भूकंप आया है. रेक्टर पैमाने पर जिसकी गति ५.५ दर्ज की गयी. लेकिन इस भूकंप में किसी प्रकार की हानि की खबर नहीं है.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक केंद्र के अनुसार इस भूकंप का केंद्र पैसिफिक समुद्र में पुएर्तो वेलेरा के नजदीक था जो लगभग ३०० किलोमीटर दूर है.
अगस्त में मेक्सिको में ६.९ गति का भूकंप दर्ज किया गया था.
हलाकि इस भूकंप में कोई हानि नहीं हुई लेकिन यह भूकंप काफी जोरदार था और अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के शहर सैन डिएगो, और अरिजोना राज्य के फिनिक्स शहर में भी इस भूकंप को महसूस किया गया.