भारत के रक्षामंत्री ने बुधवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि मुंबई हमलों के बावजूद वो भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने में कोई रुचि नहीं ले रहा है.
नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के एक कार्यक्रम में बोलते हुये उन्होंने कहा, "सबसे मुख्य बात है कि 26/11 के बाद भी पाकिस्तान घुसपैठियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं करना चाहता है."
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के शिविर पाकिस्तानी सेना की छावनियों के करीब स्थित हैं...और पाकिस्तान चाहे तो घुसपैठ रोक सकता है.
जम्मू-कश्मीर में तालिबान के सदस्यों की घुसपैठ से संबंधित एक प्रश्न पर उन्होंने कहा, "ज्यादातर मामलों में वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को जम्मू-कश्मीर में धकेलना चाहते हैं."