|
अमरीका का इस्राइल से मध्यपूर्व वार्ताओं का आग्रह
|
08/10/2009
|
|
 | | U.S. Mideast envoy George Mitchell, left, shakes hands with Israeli Foreign Minister Avigdor Lieberman, during their meeting at the Foreign Ministry in Jerusalem, 8 Oct. 2009 | अमरीका के मध्यपूर्व दूत जोर्ज मिचेल उस क्षेत्र में हैं और इस्राइल और
फिलिस्तीनियों से शांती वार्ताएं पुनः शुरू करने का आग्रह कर रहे है.
हालांकि इस्राइल के चोटी के कूटनीतिज्ञ ने जल्द ही किसी समय एक समझौते पर
पहुंचा जा सकेगा इस बारे में निराशा ही व्यक्त की है.
आज मध्यपूर्व दूत जोर्जे मिचेल के साथ बैठक के कुछ घंटे पहले,विदेश
मंत्री अविगदोर लिबेरमन ने इस्राइल रेडियो को बताया कि इस्राइलियों और
फिलिस्तीनियों को अपने जटिल मुद्दों को बाद में हल करने के लिए छोड़ कर
अंतरिम समझौतों पर पहुंचने का प्रयास करना चाहिए.
विदेशमंत्री लिबेरमन ने कहा है कि दोनों पक्षों से ये अपेक्षा करना सही
नहीं है कि वे, यरुसलमके भविष्य जैसे भावनात्मक मुद्दे के बारे में
समाधान के उपाय ढूँढने पर सहमत हों. उन्होंने कहा की विश्व में लोगों
में असंख्य मतभेद हैं और लोगों ने उनके साथ जीना सीख लिया है. उन मतभेदों
को पूरी तरहं कभी भी हल नहीं किया जा सका .
श्री मिचेल, वार्ताओं के नवीनतम दौर में, आज इस्राइली प्रधानमंत्री शिमोन
पेरेज़, लिबेरमन और रक्षामंत्री एहुद बराक से मिले हैं. उन्होंने इस्राइली
अधिकारियों को बताया कि अमरीका इन प्रयासों के साथ बराबर दबाब डालता रहेगा
कि पिछले १० महीनों से अवरुद्ध वार्ताएं फिर से शुरू की जाये.
|