|
विदेश मंत्री क्लिंटनः श्री ओबामा को दिया गया नोबेल पुरस्कार विश्व के प्रति उनके दृष्टिकोण को मान्यता
|
12/10/2009
|
|
 | | US Secretary of State Hillary Clinton in Belfast, Ireland, 12 Oct 2009 | सोमवार को एनबीसी के कार्यक्रम “टुडे” में प्रसारित एक इन्टर्व्यू में विदेश मंत्री क्लिंटन ने कहा कि राष्ट्रपति को हर एक को चुनौती देने की उनकी इच्छा के कारण मान्यता दी गई, जिसके लिए उन्होंने कहा कि उससे अमरीका की छवि और उसके लिए विश्व की प्रशंसा फिर से बन गई है.
आलोचकों का कहना है कि श्री ओबामा ने अभी उतना काम नहीं किया है जिसके लिए यह सम्मान प्रदान किया जाता है.
सुश्री क्लिंटन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस पुरस्कार से राष्ट्रपति के कठिन निर्णयों पर कोई असर पड़ेगा, जिसमें अफ़ग़ानिस्तान युद्ध के बारे में विचार विमर्श भी शामिल है.
इंटर्व्यू में विदेश मंत्री ने उस आरोप को भी “बेतुका” बताया जिसमें कहा गया था कि वह पीछे पीछे रहती हैं. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश के हित में किए जाने वाले परिवर्तनों को लागू करना है और वह ज़िम्मेदारी बांटने में विश्वास करती हैं.
|