|
विश्व स्वास्थ्य संगठन अति निर्धन देशो को स्वाइन फ्लू के टीके भेजेगा
|
12/10/2009
|
|
 | | Logo of the World Health Organization at WHO headquarters in Geneva | विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वो अति निर्धन देशों को, लाखों की
संख्या में ,स्वाइन फ्लू के टीके की खुराकें, जल्द से जल्द नवंबर के आरम्भ में भेजना शरू करेगा.
विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख मेरी पौल किनी ने कहा है कि स्वाइन
फ्लू के टीके की ये खुराकें लगभग १०० देशों को मुहैय्या कराई जायेंगीं. ये टीके
इन देशों को अनुदान में दिये जायेंगे.
डब्लू एच ओ की प्रमुख मेरी पौल किनी ने सोमवार को जिनीवा में कहा कि
उनका एक प्रमुख उद्देश्य अति निर्धन देशों में स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत
लोगों को स्वाइन फ्लू के वायरस से सुरक्षित बनाना है, ताकि वे बीमार न
पड़े ,तभी वे रोगियों का उपचार कर सकेगे.
इस वर्ष के आरम्भ में डब्लू एच ओ ने, स्वाइन फ्लू, महामारी फैलने की
घोषणा की थी. एजेन्सी का कहना है कि पूरे विश्व में इस रोग से ४ हज़ार से
अधिक लोगों की मृत्यु हुई है.
|