|
अर्थशास्त्र में विशेष उपलब्धियों के लिए २ अमरीकी पुरस्कृत
|
12/10/2009
|
|
 | | A computer screen showing the pictures of Elinor Ostrom, left, and Oliver E. Williamson, at the Royal Academy of Sciences in Stockholm, 12 Oct 2009 | अर्थशास्त्र में विशेष उपलब्धियों के लिये नोबेल सम्मान, २ अमरीकियों को मिला है, इनमें एक
महिला हैं.अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पहली बार एक महिला ने,ये सम्मान हासिल किया है.
वर्ष २००९ का, अर्थशास्त्र के क्षेत्र में ये नोबेल पुरूस्कार, अमरीका के अर्थशास्त्री, एलिनोर
ओस्त्रोम और ऑलिवर विलियमसन को
मिला है.
रोयल स्वीडिश एकेडमी ने, आज, सोमवार को कहा कि, ये पुरूस्कार, एलिनोर ओस्त्रोम को उनके इस
शोध के लिए दिया गया है कि सामान्य नियंत्रण के तहत सम्पति का प्रबंध किस प्रकार किया
जा सकता है. और विलियमसन को उनके इस सिद्धांत के लिए,
कि, निगम विवाद को किस प्रकार हल किया जा सकता है.
वर्ष १९६० के दशक में, इस पुरूस्कार की स्थापना के बाद से अबतक के दौरान, सुश्री ओस्त्रोम,
पहली महिला हैं जिन्हें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में, इस पुरूस्कार से नवाज़ा गया है. अमरीका की इन दोनों
हस्तियों को, इस वर्ष के अंत में उनकी इन विशेष उपलब्धियों के लिए १४ लाख डालर की
राशी दी जायेगी.
इस वर्ष के ६ नोबेल पुरुस्कारों में, अर्थशास्त्र के लिए दिया जाने वाला
ये अंतिम पुरूस्कार है, जो वैज्ञानिक
अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में, स्थापित किया गया था और ये श्री नोबेल की वसीयत में शामिल
पुरुस्कारों का हिस्सा नहीं था.
|