|
वौयस औफ़ अमेरिका के पश्तो और उर्दू रेडियो प्रसारणों का पाकिस्तान में विस्तार
|
13/10/2009
|
|
पाकिस्तान के सरकारी प्रसारकों के साथ हुए एक नए समझौते में वौयस औफ़ अमेरिका के पश्तो भाषा के दीवा रेडियो का प्रसारण मीडियम वेव पर और उर्दू भाषा का प्रसारण एफ़एम पर पहली बार होगा.
दीवा रेडियो प्रतिदिन चार घंटे प्रसारण करता है जिसमें समाचार और ताज़ा समाचारों के कार्यक्रमों के अलावा राजनीति, साहित्य और कविता के बारे में लाइव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी होते हैं. पाकिस्तान के उत्तर पूर्वी सीमान्त प्रांत की राजधानी पेशावर में 540 किलोहर्ट्ज़ के मीडियम वेव ट्रांस्मीटर के इस्तेमाल से यह प्रसारण अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के और अधिक लोगों तक पहुंचेगा.
दीवा रेडियो के पूरे नौ घंटों का नियमित प्रसारण शौर्ट वेव और इंटरनेट पर तो जारी रहेगा ही, साथ ही अफ़ग़ानिस्तान स्थित ट्रांसमीटरों के ज़रिए एफ़एम पर भी सुना जा सकेगा.
वौयस औफ़ अमेरिका का 30 मिनट का उर्दू रेडियो प्रसारण “रेडियो आपकी दुनिया” प्रतिदिन सुबह और शाम संपूर्ण पाकिस्तान के ग्यारह एफ़एम स्टेशनों से प्रसारित किया जाएगा.
|