|
अमरीकी शेयर बाज़ार में तेज़ी- पूंजी निवेशकों का विश्वास बढ़ा
|
14/10/2009
|
|
 | intel
| पिछले वर्ष अक्टूबर के बाद से, बुधवार को न्यूयार्क में व्यापार के समय डाओ जोन्स इनडस्ट्रियल औसत 1.2 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ कर 10,000 तक पहुंच गया.
देश के सबसे बड़े ऋणदाताओं में से एक, जेपीमोर्गन चेज़, और कंप्यूटर चिप के निर्माता इन्टेल की ओर से यह रिपोर्टें मिलने के बाद कि दोनों कंपनियां बहुत से विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर लाभ दिखा रही हैं, पूंजीनिवेशकों ने प्रमुख सूचकांक को और आगे बढ़ा दिया.
इसके पहले सरकार द्वारा जारी एक रिपोर्ट में खुदरा बिक्री में बढ़ोत्तरी दिखाई गई थी.
सितंबर में जब वाशिंगटन ने उपभोक्ताओं को कारें ख़रीदने के लिए प्रोत्साहित करने वाला कार्यक्रम समाप्त कर दिया, उसके बाद अमरीकी खुदरा बिक्री की दर 1.5 प्रतिशत घट गई. लेकिन परिवहन क्षेत्र के बाहर खुदरा बिक्री वास्तव में आधा प्रतिशत बढ़ गई.
|