|
अमेरिका तालिबान को पाकिस्तान में सफल नहीं होने देगा: अमेरिकी विधायक
|
16/10/2009
|
|
 | Senator Orrin Hatch
| अमेरिकी सीनेट के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि अमेरिकी सरकार कभी भी तालिबान को पाकिस्तान पर नियंत्रण नहीं करने देगी. सीनेट की वित्तीय समिति के वरिष्ठ सदस्य ओरिन हैच़ ने कहा पाकिस्तान के सफल होने में अमेरिका का अपना हित है.
उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान की सहायता इसलिये करना चाहते हैं क्योंकि वो परमाणु शक्ति संपन्न देश है, वो हमारा साथी है. और हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वो सशक्त बनें."
श्री हैच़ ने कहा, "तालिबान एक दुष्ट और खतरनाक संगठन है. हम उसे पाकिस्तान पर नियंत्रण स्थापित करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं. और यदि हम ऐसा होने देते हैं तो इससे पूरी दुनिया में अस्थिरता बढ़ेगी."
|