|
मालद्वीप में जलवायु परिवर्तन पर अधिकारियों की समुद्र की सतह में बैठक
|
17/10/2009
|
|
![[insert caption here] [insert caption here]](/hindi/images/210_Maldives_map203_1.gif) | [Maldives Officials Dive for Climate Change]
] | मालद्वीप के राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और उनकी केबिनेट के विशेष सदस्यों ने शनिवार को सागर की सतह में एक बैठक, जलवायु परिवर्तन की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए की.
Maldives Officials Dive for Climate Change
राष्ट्रपति नशीद, मालदीप के उप राष्ट्रपति ,केबिनेट सचिव,और ११ मंत्री समुद्र की सतह पर एक मेज़ पर बैठे. ये कार्यवाही हिंद महा सागर में लगभग ६ मीटर नीचे, एक समुद्र ताल में हुयी.
केबिनेट ने हाथों के संकेत और बरसाती चिन्ह इस्तेमाल किये. उन्होंने एक घोषणा को स्वीकृती प्रदान की जिसके तहत, जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक कार्यवाही के लिए संगठित होकर काम किये जाने का आहवान किया गया है. राष्ट्रसंघ इस मुद्दे को, दिसम्बर में कोपनहैगन में होने वाले एक प्रमुख सम्मलेन के दौरान उठाएगा..
राष्ट्रपति नशीद ने सागर में हुए सम्मलेन के बाद, वहां से बाहर आने पर संवाद दाताओं को बताया की उन्हें आशा है की ये असाधारण केबिनेट बैठक, जलवायु परिवर्तन की ओर कदम उठाये जाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेगी.
|