अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मुग्ध कर देने वाले हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक मन्ना डे ने कहा है कि उनको दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाना भगवान की देन है.
बैंगलोर में पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने कहा, "ये एक सुखद आश्चर्य की तरह है कि ये सरकार ने ये विशिष्ट सम्मान देने के लिये मुझे चुना है. ये भगवान की देन है और मैं इसे पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं."
हालांकि उन्होंने कहा कि वो इसका श्रेय फिल्म उद्योग के महान संगीतकारों को देना चाहेंगे.
उन्होंने कहा कि इसका श्रेय शंकर-जयकिशन, मदन मोहन और सचिन देव बर्मन को जाता है कि उन्होंने मुझे वैसा गाने के लिये मजबूर किया कि जैसा मैंने उनकी फिल्मों में गाया और जिसे लोगों द्वारा पसंद किया गया.