 |
| The 02 Mar 2009 opening session of the IAEA's board meeting in Vienna, Austria |
अंतर्राष्ट्रीय अणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान, रूस, फ़्रांस, अमरीका और अणु ऊर्जा एजेंसी के बीच दूसरे दिन की वार्ताएं आरंभ करने में विलंब का कोई कारण नहीं बताया.
लेकिन एसोसियेटेड प्रेस ने कूटनीतिज्ञों के हवाले से बताया है कि वार्ताओं में फ़्रांस की भागीदारी को लेकर आए गत्यावरोध के कारण वार्ताएं शुरू करने में विलंब हुआ.
समझौता वार्ताकार, यूरेनियम को परमाणु भट्टियों के ईंधन में संवर्धन के लिए, ईरान द्वारा यूरेनियम रूस और फ़्रांस को भेजे जाने के बारे में वार्ताएं कर रहे हैं.वियना वार्ताओं की जानकारी रखने वाले एक कूटनीतिज्ञ ने कहा है कि अब पार्टियां रूस और ईरान के बीच समझौते के बारे में वार्ताएं कर रही हैं. इस समझौते से रूस को परमाणु संवर्धन का काम फ़्रांस को सह अनुबंधित करने की अनुमति मिल जाएगी, जिससे फ़्रांस के सीधे संपर्क में न आने की ईरान की मांग पूरी हो जाएगी.
मंगलवार को वार्ताओं में तब व्यवधान उपस्थित हो गया जब ईरान के विदेश मंत्री मनोच्हर मोत्ताकी ने तेहरान में कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में किए जाने वाले किसी भी समझौते में फ़्रांस की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि समझौते के लिए अंतर्राष्ट्रीय अणु ऊर्जा एजेंसी के प्रायोजन में केवल अमरीका और रूस के साथ वार्ताएं काफ़ी हैं.