|
अमरीका सरकारः अमरीका स्वाइन फ़्लू महामारी से निपटने के लिए तैय्यार
|
21/10/2009
|
|
 | | A girl receives an H1N1 vaccination | स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री कैथलीन सेबैलियस ने बुधवार को अमरीकी सेनेट के एक पैनल से कहा कि इस वर्ष अमरीका में फ़्लू अधिक व्यापक और गंभीर रूप से फैल रहा है.
उन्होंने कहा कि फ़्लू का मौसम शुरू हुए एक महीना भी नहीं हुआ है कि 86 बच्चों की एचवनएनवन वायरस से मृत्यु हो गई है. उन्होंने कहा कि यह संख्या हाल के वर्षों में फ़्लू के संपूर्ण मौसम में हुई मृत्युओं की संख्या जितनी है.
सुश्री सेबैलियस ने कहा कि अच्छी ख़बर यह है कि एचवनएनवन वायरस में अप्रैल से कोई महत्वपूर्ण परिवर्न नहीं हुआ है, जिसका मतलब हुआ कि फ़्लू से निपटने के लिए जो दवाएं बनाई गई थीं, वह अभी भी प्रभावकारी हैं.
स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री ने कहा टीके के निर्माण में विलंब करने वाली समस्याओं का समाधान कर लिया गया है और उन्होंने अनुमान लगाया कि जो भी अमरीकी टीका लगवाना चाहेगा उसके लिए टीका नवंबर में उपलब्ध हो जाएगा.
|