नई दिल्ली स्थित चीन के राजदूत ने कहा है कि दोनों देशों के संबंध बहुत अच्छी स्थिति में हैं और दोनों देशों के नेता इन संबंधों को परस्पर लाभकारी ढंग से आगे बढ़ाने के लिये कटिबद्ध हैं.
पत्रकारों द्वारा भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश के ऊपर गतिरोध के संबंध में पूछने पर चीनी राजदूत झांग यान ने कहा, "किसी भी मामले में चिंता करने या परेशान होने की जरूरत नहीं है."
श्री झांग ने कहा, "हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और हमारे नेता, चीनी दूतावास दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध हैं."