|
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
|
08/11/2009
|
|
 | | Pokhara, Nepal | काठमांडू में पुलिस ने कहा है कि नेपाल के पश्चिम्वर्ती क्षेत्र में हुई
एक बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु हुई है और दो दर्ज़न से भी अधिक
लोग ज़ख्मी हुये हैं.
अधिकारियों ने कहा है कि रविवार को एक बस २०० मीटर नीचे एक खड्ड में गिरी, पर्वतीय क्षेत्र में ये एक बीहड़ इलाका है.
ये हादसा, राजधानी शहर से कोई ३२० किलोमीटर दूर हंग्शापुर गांव के निकट हुआ.
नेपाल के एक अधिकारी ने ऐसोसिएटेड प्रेस को बताया है कि बचाव कार्यों
में काफी जटिलताएं पेश आरहीं हैं क्योंकि दूरदराज़ का इलाका होने के कारण
टेलेफोन सुविधा नहीं है और प्रमुख शहर से वहां तक मोटरगाडी में जाने में
भी कई घंटों का समय लगता है. जिस जगह पर बस गिरी हैं वहां नीचे जाने के
लिए भी आवश्यक सुविधाऐं नही हैं.
|