|
एपेक वित्त मंत्रियों ने प्रोत्साहन पैकेज को जल्दी समाप्त करने का प्रस्ताव ख़ारिज किया
|
12/11/2009
|
|
 | | The venue of the APEC summit, in Singapore, | सिंगापुर में चल रहे एशिया-प्रशांत देशों के शिखर सम्मेलन में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और अन्य क्षेत्रीय देशों के नेताओं ने आर्थिक मंदी से निपटने के लिये दिये गये प्रोत्साहन पैकेज को जल्दी समाप्त करने के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया है.
बैठक के बाद जारी एक घोषणा पत्र में एपेक देशों ने कहा, "प्रोत्साहन पैकेज को समाप्त करने की गति कई अर्थव्यवस्थाओं में सुधार की स्थिति पर निर्भर करेगी. इसके अलावा किन नीतियों को समाप्त करना है और इसके क्या परिणाम होंगे इनका भी अध्ययन किया जायेगा."
कैनेडा के वित्तमंत्री जिम फ्लॉहर्टी ने कहा कि वित्तमंत्रियों के बीच इस बात पर सहमति बन गई है कि प्रोत्साहन पैकेज को चरण बद्ध तरीके से समाप्त करने से पहले इसे इस साल और 2010 में चलने दिया जायेगा.
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (APEC) के 21 सदस्य देशों के वित्तमंत्रियों ने सप्ताह के अंत में होने वाली शिखर बैठक से पहले इस बात की घोषणा की है. इस शिखर बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी भाग ले रहे हैं.
|