|
ईरान और भारत का उर्जा, पारगमन पर, दुपक्षीय विचार-विमर्श
|
14/11/2009
|
|
 | Iran's Foreign Minister Manouchehr Mottaki
| ईरान के विदेश मंत्री मनोचेहर मोत्ताकी के, सोमवार को, नई दिल्ली पहुंचने पर, ईरान और भारत की द्विपक्षीय वार्ताएं होना तय हैं.
विदेशमंत्री मोत्ताकी, भारत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उप राष्ट्रपति
हामिद अंसारी और विदेश मामलो के मंत्री एस एम् कृष्णा से भेट करेंगे.
आशा की जा रही है कि वार्ताओं में, उर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों के
बीच, निकट के सम्बन्ध कायम किया जाना, साथ ही, ईरान -पाकिस्तान और भारत के
बीच, प्रस्तावित गैस पाईप लाइन परियोजना पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित
किया जाएगा.
इस परियोजना पर बातचीत, गैस के मूल्यों और सुरक्षा चिंताओं को लेकर बने
मतभेदों को लेकर अवरुद्ध हो गईं थी. ईरान के विदेश मंत्री की इस यात्रा
में एक पारगमन विकास योजना पर भी विचार-विमर्श किया जाना है, जिसके
अर्न्तगत रेल पारगमन मार्ग की एक सड़क निर्माण पर विचार किया जाएगा. ये
मार्ग, भारत की आर्थिक सहायता से तैयार किये गए ईरान के दक्षिण-पूर्व में
स्थित चाबहार बंदरगाह, से आरम्भ होगा और मध्य एशिया की ओर जाएगा.
|