भारतीय डॉक्टर पर हमले के मामले में ऑस्ट्रेलिया में हमलावरों लंबी अवधि की सज़ा
18/11/2009
एक ऑस्ट्रेलियाई न्यायालय ने भारतीय मूल के डॉक्टर मुकेश
हेकरवाल पर हमला करने के मामले में दो हमलावरों को लंबी अवधि की कैद की सज़ा सुनाई
है. विक्टोरिया स्टेट कॉउण्टी के न्यायाधीश जो गुलाची ने डॉक्टर पर बेसबॉल से हमला
करने के मामले में 20 वर्षीय ऐल्फर एज्जोपारदी
को साढ़े 18 साल की सजा सुनाई है. उसे कम से कम साढ़े तेरह साल तक परोल भी नहीं मिलेगी.
ऑस्ट्रेलिया मेडिकल संघ के
पूर्व अध्यक्ष डॉ. हेकरवाल पर हमला उस समय किया गया था जब पिछले साल 27 सितंबर वो एक
पार्क से होकर गुज़र रहे थे.
न्यायालय को बताया गया कि हमलावर
ने इस तरह से उन पर बेसबाल का बैट मारा जैसे कोई छक्का जड़ा जाता है और डॉक्टर के सिर
की हड्डी चटकने की आवाज साफ सुनी जा सकती थी.
दूसरे हमलावर 20 वर्षीय माइकल
बॉल्टाजिस को कम से कम साढ़े सोलह साल की सजा सुनाई गई है और उसे कम से कम साढ़े दस
साल परोल भी नहीं दी जायेगी. जबकि तीसरे अभियुक्त 20 वर्षीय सान गैबरील को साढ़े नौ
साल की जेल की सजा दी गई है.
इन लोगों पर उस इलाके में ढाई
महीने के दौरान कम से कम 23 सशस्त्र डकैतियां डालने का आरोप भी शामिल है.