|
चीन की आपत्तियों के बावजूद राष्ट्रपति ओबामा की दलाई लामा से भेंट की योजना
|
02/02/2010
|
|
 |
| Dalai Lama |
तायवान को अमरीकी अस्त्रों की बिक्री, इंटरनेट सेन्सरशिप और अन्य कई मुद्दों के
कारण दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ है
लेकिन व्हाइट
हाउस के प्रवक्ता बिल बर्टन ने कहा कि पिछले वर्ष अपनी चीन यात्रा के दौरान श्री
ओबामा ने चीनी नेताओं से कहा था कि वह दलाई लामा से भेंट करेंगे, और राष्ट्रपति
अपनी वह योजना रद्द नहीं करेंगे.
उन्होंने यह नहीं बताया कि बैठक कब
होगी.
पिछले वर्ष राष्ट्रपति ओबामा की चीन यात्रा के पहले दलाई लामा
अमरीका में थे लेकिन राष्ट्रपति ओबामा ने उनसे चीन यात्रा के पहले मिलने से इन्कार
कर दिया.
अमरीकी अधिकारियों ने कहा है कि चीन और निर्वासन में बनी
तिब्बत की सरकार, दोनों के साथ संबंध बनाए रखना महत्वपूर्ण है. बीजिंग, दलाई लामा
को पृथकतावादी मानता है.
टिप्पणियां :
1. अमरीका का प्रयास
चीन की आपत्ति का कोई आधार नजर नही आता हॆ। दलाई लामा विश्व समुदाय के एक सम्मानित व्यक्ति हॆं। उनके विचारो को बड़े सम्मान के साथ सुना जाता हॆ। ओबामा ऒर दलाई लामा दोनो का मानवाधिकार एव लोकतात्रिक मुल्यो पर विश्वास हॆ। दलाई लामा का प्रयास तिब्बत में मानवाअधिकार ऒर वहाँ की संस्कृति की रक्षा करना रहा हॆ। चीन को विभाजित करने का उनका कोई विचार नही हॆ।
Submitted by: harish bist (india)
02-03-2010 - 11:32:32