सितंबर 2008 में दिल्ली में हुये श्रृंखलाबद्ध बम हमलों के संबंध में उत्तर प्रदेश
की विशेष आतंकवाद विरोधी शाखा ने आज़मगढ़ से शहजाद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है.
पुलिस को दिल्ली के ओखला स्थित बाटला हाउस में आतंकवादियों से हुई एक मुठभेड़ के
संबंध में भी इसकी तलाश थी.
पुलिस के अनुसार अहमद प्रतिबंधित आतंकी
संगठन इण्डियन मुजाहिदीन का सदस्य है और उसे सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया गया था.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि अहमद ने बैंगलोर
में विमान उड़ाने का प्रशिक्षण लिया था और वह इण्डियन मुजाहिदीन की हवाई हमले करने
वाली शाखा का मुखिया नियुक्त किया जा चुका था.
उत्तर प्रदेश पुलिस
के आरोप पत्र में कहा गया है कि 13 सितंबर 2008 को इण्डिया गेट के निकट स्थित
बच्चों के एक उद्यान में उसने बम रखा था जो फटा नहीं. पुलिस के अनुसार उसी दिन
करोलबाग के निकट गफ्फार मार्केट में बम रखने में भी वो शामिल था.