|
पाकिस्तान ने अमरीकी सेनाओं पर हमले के लिए ३५ लोगों को गिरिफ़्तार किया
|
04/02/2010
|
|
 | | Pakistan School | पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा है, उन लोगों ने, ३५ संदिग्ध लोगों को एक बमबारी के
सिलसिले में गिरिफ़्तार किया है.
देश के उत्तर-पश्चिम इलाके में हुई इस हिंसा में ३ अमरीकी सैनिक मारे गए है.
पुलिस अधिकारी नईम खान ने आज बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान की
पुलिस ये तय करने के लिए कि इस आत्मघाती हमले के पीछे किसका हाथ है इन संदिग्ध व्यक्तियों
से पूछ-ताछ कर रही है.
इन अधिकारियों ने कहा था कि बुधवार को हुए एक मोटरगाड़ी आत्मघाती विस्फोट में चार
पाकिस्तानी भी मारे गए हैं.अधिकारियों ने कहा है कि ये हादसा सड़क के किनारे फटे बम से
नहीं हुआ जैसे कि पहले कहा गया था.
बताया गया है कि ये तीन पाकिस्तानी, स्कूल में पढ़ने वाली लड़किया थीं और चौथा व्यक्ति एक
स्थानिय सैनिक था. आत्मघाती बम विस्फोट की इस घटना में ,साठ से भी अधिक लोग ज़ख़्मी
भी हुए.
तीन अमरीकी जो इस हमले में मारे गए हैं ये लोग सैनिक अधिकारी थे जो लड़कियों के एक स्कूल
में हो रहे आयोजनमें शामिल होने के लिए जा रहे थे. हाल में ही इस स्कूल की अमरीकी सहायता
से मरम्मत करवाई गई थी और ये स्कूल का उदघाटन समारोह था.
इस बमबारी की ज़िम्मेवारी बाद में पाकिस्तान के तालिबानों ने ली.
|