अमरीकी व्यापार अधिकारी, नई दिल्ली में हुई वार्ताओं में प्रगति की रिपोर्ट दे रहे हैं. हमारे संवाददाता स्टीव हरमन ने नई दिल्ली से रिपोर्ट भेजी है जहां अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि 45 दिनों में दूसरी बार आए हैं.
प्रत्याशा है कि भारत द्वारा हाल में आसियानब देशों और दक्षिण कोरिया के साथ किए गए व्यापार समझौतों से क्षेत्र के आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने में योगदान करेंगे.
मुंबई आतंकी हमला मामले में बचाव पक्ष के वकील अब्बास काज़मी ने बृहस्पतिवार को मुकदमे से अलग होने की इच्छा जाहिर करके मुकदमे को नया मोड़ दे दिया हालांकि बाद में न्यायाधीश एम एल ताहिलियानी ने उनसे कसाब से बात करके गलतफहमी दूर करने का अनुरोध किया.
अमरीकी विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन, भारत और अमरीका के बीच विकसित होते सामरिक संबंधों को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और अन्य भारतीय नेताओं से वार्ताओं के लिए नई दिल्ली में हैं.
भारत के एक उच्च अधिकारी ने कहा है कि सरकार ने माओवादी उग्रवादियों की ओर से बने ख़तरे को कम करके आंका और अब वह वामपंथी उग्रवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने की योजना बना रही है.
श्री लंका की सेना ने दो दिनों के युद्ध विराम का पालन शुरू कर दिया है, और तमिल टायगर विद्रोहियों से आग्रह किया है कि नागरिकों को युद्ध ग्रस्त उत्तरी क्षेत्र से बाहर निकलने की अनुमति दे दें.
अमरीकी दूत रिचर्ड होलब्रुक और पाकिस्तानी विदेश मंत्री महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि वह अलक़ायदा और तालिबान उग्रवादियों से लड़ने के लिए, एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाने और योजना निर्धारित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं, जिनसे दोनों ही देशों को ख़तरा है.
प्रत्याशा है कि इस सप्ताह जी-20 आर्थिक शिखर सम्मेलन के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भेंट में भारतीय प्रधान मंत्री उनसे कहेंगे कि “अच्छे” और “बुरे” तालिबान के बीच कोई अंतर नहीं है.
अरब देशों के नेता, दोहा क़तर में अपने वार्षिक सम्मेलन के लिए इकट्ठा होने की तैय्यारी कर रहे हैं लेकिन प्राथमिक संकेतों से लगता है कि प्रतिद्वंदी घटकों के बीच संघर्ष पनप रहा है जिससे पुनर्मेल के प्रयास विफल हो सकते हैं.
भारत में सत्तारूढ़ कौंग्रेस पार्टी ने आर्थिक विकास आगे बढ़ाने का वचन दिया है और इस बात की पुष्टि की है कि अगर पार्टी फिर से सत्ता में आ जाती है तो प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ही सरकार का नेतृत्व करेंगे.
आर्थिक मंदी के बावजूद भारत के मोबाइल फ़ोन बाज़ार पर छाई तेज़ी.सब्जी बेचने वाला हो,रिक्शावाला,टैक्सी चालाक हो या फिर हो मजदूर. फ़ोन के बिना कोई रह नहीं पा रहा.
भारत के सरकारी अधिकारियों के अनुसार श्री लंका की क्रिकेट टीम पर किया गये हमले को देखते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद का मुक़ाबला करने के लिए और कड़ी कार्यवाहियां करनी चाहिए.
फ़िल्म स्लमडॉग मिलिनेयर की अपार सफलता ने भारत के सिने प्रेमियों को अभिभूत कर दिया है.बस्तियों से लेकर फ़िल्म-निर्माता तक सभी बेहद खुश हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चोटी के ८ आस्कर प्राप्त हुए हैं.
वैश्विक आर्थिक संकट के कारण भारत का आर्थिक विकास लड़खड़ा रहा है और आर्थिक वृद्धि बहाल करने और लोंगों की नौकरियां बरकरार रखने के लिए कड़े उपायों ही ज़रूरत है.