Aushuman Apte -TV Reporter/Producer
आम लोगों की भावनाओं और समस्याओं से जुड़े विषय अंशुमान की पहली पसंद हैं। और ऐसे विषयों को टी वी के माध्यम से प्रभावी ढंग से लोगों के लिए प्रस्तुत करना उनका सतत प्रयास है। अंशुमान मानते हैं की मीडिया में किया पिछला काम और अनुभव, अमेरिकी विश्व विद्यालय से अर्जित कम्युनिकेशंस की डिग्री, और मुंबई में टी वी सीरिअल्स तथा थिएटर का काम ये सभी अनुभव आज वी ओ ए हिन्दी टी वी के काम में बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। अंशुमान फिल्मों के दीवाने हैं। पढाई के दौरान मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री पर बनाई उनकी डॉक्युमेंटरी अमेरीका में दो फ़िल्म महोत्सवों में प्रर्दशित की जा चुकी है।अंशुमान मानते हैं की उनका काम उनके लिए सिर्फ़ उपजीविका का साधन ही नहीं, बल्की मन को सुख और संतोष भी देता है।
|