VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

02 नवम्बर  2009 

वीओए में आज :

समाचार ४५ भाषाओं में

[insert caption here]


Vials of H1N1 flu vaccine by drug maker Sinovac Biotech Ltd., Beijing, China (File
स्वाइन फ्लू का टीका पूरी तरह से अचूक नहीं: विश्व स्वास्थ्य संगठन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि स्वाइन फ्लू के जिस टीके का सभी को इंतजार है वो इस बीमारी से संक्रमण के विरुद्ध 100 प्रतिशत सुरक्षा नहीं मुहैया करा पायेगा.
A young boy receives a flu vaccine
अफ़गानिस्तान में स्वाइन फ्लू पर काबू के लिए स्कूल बंद
अफ़गानिस्तान ने स्वाइन फ्लू के फैलने से रोकने के प्रयास में सारे स्कूल, तीन सप्ताहों के लिए बंद कर दिये हैं.
H1N1 vaccine
चीन ने लगभग ४० लाख लोगों को स्वाइन फ्लू का टीका लगाया 
चीन की सरकार ने कहा है कि उसने देश के अनुमानतः ४० लाख लोगों को स्वाइन फ्लू का टीका दिया है.
U.S. Secretary of Health Kathleen Sebelius
अमरीका सरकारः अमरीका स्वाइन फ़्लू महामारी से निपटने के लिए तैय्यार 
अमरीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे में जबकि एचवनएनवन स्वाइन फ़्लू देश में व्यापक रूप से फैल रहा है, उस महामारी से निपटने के लिए अमरीका, इतिहास में पहले कभी की अपेक्षा बेहतर तरीक़े से तैय्यार है.
Lab, researcher
क्यूबा ने पहली बार स्वाइन फ़्लू से होने वाली मृत्युओं की रिपोर्ट दी
क्यूबा ने पहली बार एचवनएनवन स्वाइन फ़्लू वायरस से होने वाली मृत्युओं की रिपोर्ट दी है.
Avian influenza H5N1 viruses released from infected human cell
स्वाइन फ्लू से ४ और मौतें, अभी तक ३५९ रोगियों की मृत्यु
स्वाइन फ्लू से मंगलवार को देश में ४ और रोगियों की मौत हो गई है. इसके अलावा पहले मरे चार और मरीजों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को ही मिल पायी है.
Hospital, swine flu
पुणे में स्वॉइन फ्लू से 4 रोगियों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे में स्वॉइन फ्लू के 4 और रोगियों की मौत हो गई. इनमें एक बच्चा भी शामिल है
स्वॉइन फ्लू से 12 और मौतें, 183 नये मामले
सर्दियां नजदीक आने के साथ स्वॉइन फ्लू का कहर बढ़ना भी जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को देश में इस बीमारी से 12 लोगों की मौत हो गई
Negative stain EM image of the swine influenza A/CA/4/09
पुणे के बोर्डिंग स्कूल के १७ छात्रों को फ्लू
देश के स्वाइन  फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर पुणे के एक बोर्डिंग स्कूल में १७ छात्रों की जांच में उनके फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है. इन सभी का शहर के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.
Negative stain EM image of the swine influenza A/CA/4/09
अमेरिका में स्वाइन फ्लू से ९०,००० लोग मर सकते है
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की विज्ञान विषय समिति के अनुसार अमेरिका में सर्दियों के मौसम में स्वाइन फ्लू के कारण लगभग ९०,००० लोग मारे जा सकते है.
फ्लू से 3 और रोगियों की मौत, कुल मरने वालों की संख्या 72 हुई
सोमवार को स्वॉइन फ्लू से 3 रोगियों की मौत हो गई है. स्वॉइन फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित तीन राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में एक-एक रोगी की मृत्यु की जानकारी मिली है.
Negative stain EM image of the swine influenza A/CA/4/09
स्वाइन  फ्लू से 2 और लोगों की मौत
मंगलवार को दिल्ली और बैंगलोर में स्वाइन फ्लू से एक-एक रोगी की मौत होने से फ्लू के मरने वालों की संख्या 76 हो गई है. मंगलवार को देश में १३७ नये मामलों की भी पुष्टि हुई है.
Electron micrograph of swine flu virus
फ्लू से अब तक 45 की मौत, केंद्र ने राज्यों पर ढिलाई का आरोप लगाया
शुक्रवार को स्वाइन फ्लू की वजह से तमिलनाडु में एक और व्यक्ति की मौत हो गई. इसी के साथ देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है.
Hospital, swine flu
दिल्ली में स्वॉइन फ्लू से 2 मौतें
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में स्वॉइन फ्लू से 2 रोगियों की मौत हो गई है. एच1एन1 वॉइरस के संक्रमण से एक 31 वर्षीय युवक और एक 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है.
A CDC Image of H1N1 influenza virus
औरंगाबाद में स्वॉइन फ्लू से पहली मृत्यु
एक 40 वर्षीय व्यक्ति की महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्वॉइन फ्लू से मरने की पुष्टि हो गई है. इस रोगी की शहर के एक सरकारी अस्पताल में मृत्यु के बाद आयी जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि मौत की वजह एच1एन1 वॉइरस ही है.
Hockey
फ्लू की वजह से पुणे में होने वाले राष्ट्रीय हॉकी खेल स्थगित
अगले महीने से पुणे में आयोजित होने वाले सीनियर हॉकी नेशनल टूर्नामेण्ट को टाल दिया गया है.
H1N1 vaccine
दिल्ली में 5 और प्रयोगशालाओं में फ्लू के परीक्षण की सुविधा
दिल्ली सरकार ने 5 और प्रयोगशालाओं में स्वाइन  फ्लू का परीक्षण करने का निर्णय लिया है. अभी तक दिल्ली में केवल 3 प्रयोगशालाओं में ही फ्लू की जांच की जा सकती थी.
Hospital, swine flu
सऊदी अरब में स्वॉइन फ्लू से भारतीय की मौत
सऊदी अरब के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी है उनके देश में स्वॉइन फ्लू से 3 लोगों की मौत हुई है. इसमें एक भारतीय भी शामिल है. इस बीमारी से अब तक सऊदी अरब में 14 लोगों की मौत हो चुकी है.
A CDC Image of H1N1 influenza virus
स्वॉइन फ्लू की जांच और उपचार के लिये नये दिशा-निर्देश जारी
सरकार ने फ्लू के परीक्षण और उपचार को लेकर नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं.
बैंगलोर में स्वॉइन फ्लू से 2 और मौतें
भारत की आईटी राजधानी बैंगलोर में रविवार को 2 और महिलाओं की स्वॉइन फ्लू से मौत हो गई है. इसी के साथ देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है.
Train riders in Mexico City wear masks after outbreak of swine flu, 24 Apr 2009
स्वाइन फ्लू का बढ़ता हुआ खतरा
इराकी अधिकारीयों ने बताया कि इराक में तैनात अमेरिकी सेना के ६७ सैनिक स्वाइन फ्लू से बीमार है.  तो वहीं इस्राइल के स्वास्थ अधिकारीयों के अनुसार देश में दो और लोगों की स्वाइन फ्लू के कारन मृत्यु हुई है.  अब तक इस्रायल में सात लोगों की मौत हुई है.
स्वाइन  फ्लू से 2 और मौतें, कुल आंकड़ा 24 पहुंचा
स्वाइन फ्लू से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. देश में इस बीमारी से शुक्रवार को दो और लोगों की मौत होने से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24 पहुंच गई है.
A CDC Image of H1N1 influenza virus
अमेरिका में बढ़ सकता है स्वाइन फ्लू  का असर  Video clip available
अक्टूबर मे तापमान गिरने के साथ ही अमेरिका स्वाइन फ्लू असर का असर बढ़ सकता है. मौजूदा प्रशासन किसी बड़ी घटना से निपटने की तयारी कर रहा है.
बैंगलोर में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, फ्लू से अब तक कुल 20 मौतें
भारत की आईटी राजधानी के नाम से प्रसिद्ध दक्षिणी नगर बैंगलोर में स्वॉइन फ्लू से मौत की पहली घटना सामने आयी है. बृहस्पतिवार को एक 26 वर्षीय महिला रूपा की इस बीमारी से मौत हो गई. वो एक निजी विद्यालय में अध्यापिका थीं.
Electron micrograph of swine flu virus
गुजरात में फ्लू के 10 नये मामले, देश में कुल 1,203 मामले
परीक्षण के बाद पश्चिमी राज्य गुजरात में 10 नये मामलों में रोगियों के फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है. सरकार के अनुसार देश में फ्लू से संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 1,203 तक पहुंच गई है.
स्वाइन फ्लू के कारण मुंबई बंद
भारत सरकार ने मुंबई में पाठशाला, कॉलेज, और सिनेमा घरों को बंद करने का आदेश दिया है. महाराष्ट्र राज्य में एच १ एन १ वाइरस को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाए गए हैं.
Badminton Players Bob Malaythong and Howard Bach
विश्व बैडमिन्टन चैम्पियनशिप पर फ्लू का साया
हैदराबाद में चल रही विश्व बैडमिन्टन चैम्पियनशिप प्रतिस्पर्धा में शामिल एक मलेशियाई कोच को स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थाणे में महिला की मौत के साथ फ्लू से मौतों की संख्या 10 हुई
मुंबई से सटे थाणे में मंगलवार को एक 63 वर्षीय महिला की स्वॉइन फ्लू से मौत होने के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है.
Hospital, swine flu
सेना के 50 अस्पताल फ्लू से निपटने के लिये तैयार
सैनिकों में फ्लू फैलने से रोकने के लिये रक्षा मंत्रालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं. रक्षा मंत्रालय ने 50 ऐसे अस्पतालों की पहचान की है जहां फ्लू के महामारी बन कर उभरने की हालत में सैनिकों का उपचार किया जा सकेगा.
Electron micrograph of swine flu virus
पुणे का मौसम एच1एन1 विषाणु के फैलने में सहायक: सरकार
पुणे स्थित प्रसिद्ध प्रयोगशाला राष्ट्रीय विषाणु अनुसंधान संस्थान ने कहा है कि शहर का मौसम इस विषाणु के फैलने में मददगार साबित हो रहा है.
Technicians handle samples to be tested for swine flu at Dr. Carlos Malbran Institute of Biological Research in Buenos Aires, 30 Jul 2009
अमेरिका मे स्वॉइन फ्लू के टीके का इंसानों पर परिक्षण शुरू  Video clip available
स्वॉइन फ्लू से अमेरिका मे अब तक 436 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 6506 को अस्पतालों मे भरती करना पड़ा है. लेकिन अब स्वॉइन फ्लू के खिलाफ टीका जल्द बनने के असार नज़र आ रहे हैं.
A CDC Image of H1N1 influenza virus
चेन्नई और पुणे में 1-1 मौत, फ्लू से मरने वालों की संख्या 6 हुई
पुणे में एक 35 वर्षीय आयुर्वेदिक चिकित्सक दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के चेन्नै में 1 चार वर्षीय बालक की सोमवार को स्वॉइन फ्लू से मौत हो गई. इसी के साथ एक हफ्ते के अंदर देश में फ्लू से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है.
Hospital, swine flu
अहमदाबाद में फ्लू के रोगी की मौत, फ्लू से मरने वालों की संख्या 4 हुई 
अहमदाबाद में एक 43 वर्षीय आप्रवासी भारतीय की फ्लू से मौत हो गई है. ये व्यक्ति 10 दिन पहले ही अमेरिका के अटलॉन्टा शहर से भारत आया था. इसी के साथ देश में फ्लू से मरने वालों की संख्या 4 तक पहुंच गई है.
Swine Flu
पुणे में स्वॉइन फ्लू के दो रोगियों की हालत गंभीर
भारत के स्वॉइन फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर पुणे में स्वॉइन फ्लू के दो मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Electron micrograph of swine flu virus
देश में स्वॉइन फ्लू के 16 नये मामले
बुधवार को स्वॉइन फ्लू के 16 नये मामलों की पुष्टि हो गई है. इसी के साथ देश में स्वॉइन फ्लू से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 574 तक पहुंच गई है.
Electron micrograph of swine flu virus
स्वाइन  फ्लू के 9 नये मामलों की पुष्टि
देश में स्वाइन फ्लू के 9 नये मामलों की आज जांच के बाद पुष्टि हो गई है. इसी के साथ देश में एच1एन1 विषाणु से संक्रमित रोगियों की संख्या 113 हो गई है.
Avian influenza H5N1 viruses released from infected human cell
फिलिपीन में स्वाइन फ्लू से एक महिला के मरने की आशंका
फिलीपीनी अधिकारीयों ने कहा है कि एक ४९ वर्षीय महिला की एच १ एन १ वायरस यानि स्वाइन फ्लू के कारन मृत्यु हुई है.   
Train riders in Mexico City wear masks after outbreak of swine flu, 24 Apr 2009
पुणे में स्वॉइन फ्लू के 5 संदिग्ध मामले
भारत में स्वॉइन फ्लू के हर रोज नये मामले सामने आ रहे हैं. पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र के पुणे शहर में फ्लू के पांच संदिग्ध मामले सामने आये हैं.
दिल्ली में फ्लू के 4 नये मामले
दक्षिण भारत के बाद स्वॉइन फ्लू उत्तर भारत में भी पैर पसारता नज़र आ रहा है. आज किये गये परीक्षण में राजधानी दिल्ली में फ्लू के चार नये मामलों की पुष्टि हो गई है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन्फ़्लुएन्ज़ा को महामारी घोषित किया
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ४० वर्षों में पहली बार, इन्फ्लुएन्ज़ा को महामारी घोषित किया है.
भारत सरकार ने स्वॉइन फ्लू से निपटने के प्रयास तेज किये
स्वॉइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुये भारत सरकार ने इससे निपटने के लिये विशेष योजना पर काम शुरू कर दिया है. सरकार ने सोमवार को कहा कि फ्लू की जांच के लिये 16 और प्रयोगशालायें बनाई जायेंगी.
Train riders in Mexico City wear masks after outbreak of swine flu, 24 Apr 2009
विश्व स्वास्थ्य संगठनः स्वाइन फ़्लू के 25,000 से अधिक केसेज़, 139 लोगों की मृत्यु
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अप्रैल में जब स्वाइन फ़्लू का पहली बार पता चला था, तब से लेकर अब तक यह रोग 73 देशों में फैल चुका है जिससे 139 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.
कोयम्बटूर में स्वॉइन फ्लू के चार और संदिग्ध मामले
दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के कोयम्बटूर में स्वॉइन फ्लू के चार नये संदिग्ध मामले सामने आये हैं. इनमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल है जिसे शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
बुलगेरिया में स्वाइन फ़्लू का पहला केस
बुलगेरिया ने अपने देश में स्वाइन इन्फ़्लुएन्ज़ा ए-एचवनएनवन के पहले केस की पुष्टि की है.
स्वाइन फ़्लू की आशंका के बावजूद क्रूज़ पोत ने औस्ट्रेलिया में लंगर डाला 
औस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने एक क्रूज़ पोत को मेलबोर्न के पोत पर लंगर डालने की अनुमति दे दी है हालांकि पोत में सवार कुछ व्यक्तियों के ए-एचवनएनवन स्वाइन फ़्लू वायरस से ग्रस्त होने की आशंका थी.
स्वॉइन फ्लू के लक्षण के बाद कोलकाता में दो अस्पताल में भर्ती
भारत के उत्तर पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला और उसके एक वर्षीय बेटे को स्वॉइन फ्लू के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.
सिंगापुर में स्वॉइन फ्लू का पहला मामला
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि परीक्षण के बाद न्यूयॉर्क से लौटी एक 22 वर्षीय युवती के स्वॉइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है.
एचवनएनवन इन्फ्लुएन्जा से 5 और मौतें, बहरीन में पहला मामला
मंगलवार को एचवनएनवन स्वॉइन फ्लू से 5 और लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि मध्यपूर्व के देश बहरीन में इसका पहला मामला सामने आया है.
swine flu, promo
कुवैत में स्वाइन फ़्लू से संदूषित १८ अमरीकी सैनिकों का उपचार
कुवैत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि वे १८ अमरीकी सैनिकों का इलाज कर रहें है ,ये लोग विश्व भर में फैले ए-एचआइएनआइ इनफ़्लूएन्ज़ा, स्वाइन फ़्लू वायरस से संदूषित हैं.
कोलकाता हवाई अड्डे पर स्वॉइन फ्लू का संदिग्ध रोगी अलग किया
बुधवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर फिलीपींस से आये एक यात्री को स्वॉइन फ्लू के लक्षणों की पहचान के बाद अलग कर लिया गया है. ये यात्री एमीरेट्स की उड़ान से यात्रा कर रहा था और फिलीपींस से दुबई होते हुये कोलकाता आया है.
World Health Organization Director General Margaret Chan (R), flanked by US Health and Human Services Secretary Kathleen Sebelius in Geneva, 18 May 2009
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वाइन फ़्लू के प्रति सतर्कता बरतने का आग्रह किया 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने संपूर्ण विश्व के देशों से स्वाइन इन्फ़्लूएन्ज़ा ए-एचवनएनवन के प्रति सतर्कता बरतने का आग्रह किया है जबकि संपूर्ण विश्व में इस बीमारी से प्रभावित पुष्ट केसेज़ की संख्या बढ़ती जा रही है.
विश्व स्तर पर फ़्लू के मामलों में वृद्धि
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि स्वाइन इन्फ़्लुएन्ज़ा ए-एचआईएनआई के पुष्ट मामलों में वृद्धी हुयी है, विश्व में एक दिन में ये एक हज़ार प्रतिदिन से भी अधिक तेज़ी से बढ़ रहे हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठनः संपूर्ण विश्व में स्वाइन फ़्लू के केसेज़ की संख्या 5,200 तक पहुंची
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 30 देशों में स्वाइन फ़्लू ए-एचवनएनवन से प्रभावित लोगों की संख्या 5,200 तक पहुंच गई है, तथा दो और देश स्वाइन फ़्लू से प्रभावित अपने पहले केसेज़ की रिपोर्ट दे रहे हैं.